Basti News:आठ दिनो से गायब युवक का शव तालाब में मिला
Basti News:आठ दिनो से गायब युवक का शव तालाब में मिला

उप्र बस्ती जिले के लालगंज थानांतर्गत परसांव गांव में आठ दिनों से लापता एक युवक की लाश गुरुवार की सुबह तालाब में उतराती मिली। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी कुदरहा चौकी पर दी। थोड़ी देर में एसओ लालगंज सुनील कुमार, चौकी इंचार्ज रामअशोक यादव के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटनास्थल का सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह ने भी निरीक्षण कर छानबीन की।
लालगंज के परसाव गांव के पूरब एक कॉलेज के पास तालाब में शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की पहचान विनय कुमार गौड़ (26) पुत्र स्व. रघुनाथ निवासी परसांव थाना लालगंज के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि विनय मानसिक रूप से अस्वस्थ था। वह अक्सर घर से लापता रहता था। फिर दो-चार दिन बाद वापस आ जाता था। इस बार भी पिछले आठ दिनों से वह घर नहीं आया था। परिजनों का कहना है कि वह अक्सर कुछ दिनों बाद घर लौट आता था, इसलिए थाने पर सूचना नहीं दी थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। सीओ रुधौली नें बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। परिवार के लोगों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। छानबीन की जा रही है