बांदा में छात्र ने फांसी लगाकर मौत को गले लगाया

 

बांदा। आर्थिक तंगी से परेशान छात्र ने कमरे के अंदर लोहे के एंगल में मच्दरदानी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया।
पैलानी थाना क्षेत्र के गुरगवां निवासी धीरज मिश्रा(24) अपने माता पिता के साथ शहर के शंभू नगर मोहल्ले में श्याम सिंह के मकान में किराए से रह रहा था। वह राजीव गांधी डिग्री कालेज में बीए द्वितीय वर्ष में पढता था। पढाई के साथ वह सीसीटीबी कैमरा लगाने का काम भी करता था। परन्तु काम धंधा ठीक से नहीं चल रहा था। बुधवार को पिता अपनी किराना की दुकान चला गया। मां प्रीति छत पर थी। इसी बीच मौका देख धीरज ने कमरे के अंदर लोहे की एंगल पर मच्छरदानी से फांसी लगा लिया। काफी देर बाद छत से कमरे पहुंची मां प्रीती ने देखा तो चीख पड़ी शोर गुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। फंदा काट कर उसे नीचे उतार लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया।

Back to top button