अयोध्या में भारत की विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं का होगा संगम

अयोध्या में भारत की विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं का होगा संगम

उप्र अयोध्या रामनगरी में उत्तर प्रदेश और देश की सांस्कृतिक विधाओं का संगम की शुरुआत हो गयी है। रामकथा पार्क में देवकी नंदन ठाकुर की कथा होगी. रामकी पैड़ी, धर्मपथ, तुलसी उद्यान, सर्किट हाउस के पास, राज सदन, साकेत कॉलेज आदिस्थानों पर दर्शक फरुवाही, भजन, बधावा लोकनृत्य, अवधी लोकगायन आदि से जुड़ी सांस्कृतिक गतिविधियों से परिचित होंगे।
श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ ही यह आयोजन सांस्कृतिक अयोध्या की नई थीम से परिचित कराएगा. रामकथा पार्क में 15 जनवरी से प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की कथा शुरू होगी. 23 जनवरी तक होगी। कथा सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक होगी। अयोध्या में रामकथा का आठ जनवरी से निरंतर आयोजन किया जा रहा है जो 70 दिनों तक चलने वाले रामकथा में हर सप्ताह अलग-अलगकथा वाचक रामकथा सुनाएंगे। सीएम योगी ने 50 ई-बसों और 25 ई-ऑटो को दिखाई हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। डिजिटल टूरिज्म एप का भी शुभारंभ कर दिया। राम की पैड़ी, धर्मपथ, तुलसी उद्यान, सर्किट हाउस के पास, राज सदन, साकेत कॉलेज आदि स्थानों पर दर्शक फरुवाही, भजन, बधावा लोकनृत्य, अवधी लोकगायन आदि से जुड़ी सांस्कृतिक गतिविधियों से परिचित होंगे। नव्य-दिव्य व भव्य अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ ही यह आयोजन सांस्कृतिक अयोध्या की नई थीम से परिचित कराएगा।
रामनगरी में समूचा भारत उमड़ पड़ा है। इस निमित्त सोमवार को राम की पैड़ी पर देश के अनेक राज्यों के लोग भी अपनी प्रस्तुति देंगे। राम की पैड़ी पर महाराष्ट्र के शैलेष भागवत शहनाई वादन करेंगे। महाराष्ट्र के हर्ष वर्धन की सारंगी और दिल्ली के शाश्वत मंडल भजन से श्रीराम के चरणों में अपनी हाजिरी लगाएंगे। अनुज मिश्र का कथक, ज्योति श्रीवास्तव ओडिशी नृत्य, अंजना झा व सुरभि शुक्ला कथक पर प्रस्तुति देंगी। मीनू ठाकुर राम की पैड़ी पर कुचिपुड़ी नृत्य से दर्शकों को भाव-विभोर करेंगी।

Back to top button