Author: Roaming Express
प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी में सर्किट हाउस के पास स्थित मजार हजरत मुख्तार अली शाह उर्फ लाटशाही बाबा के ध्वस्तीकरण व बेदखली पर रोक लगा दी है। साथ ही याची की आपत्ति पर सुनवाई का मौका देते हुए एक माह में निर्णय लेने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति नीरज तिवारी और न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह की खंडपीठ ने मजार वक्फ की तरफ से दायर याचिका पर दिया है। याची वक्फ मजार के अधिवक्ता ने दलील दी कि याची को दो दिन में सड़क से अवैध कब्जा हटा लेने का आदेश देते हुए सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी वाराणसी…
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: एक नाबालिग लड़की की पुजारी के घर पर मोटी रकम लेकर शादी होने वाली थी। सूचना के आधार पर, एनजेपी थाने ने छापा मारकर मुख्य पुजारी और 21 वर्षीय दुल्हन को विवाह मंडप से गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार देर रात, अंबिकानगर स्थित पुजारी अमृत गांगुली के घर पर 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का विवाह समारोह आयोजित था। होने वाली दुल्हन, पीजस रॉय, मात्र 21 वर्ष की है। नाबालिग लड़की और होने वाली दुल्हन के परिवार के सदस्य यहाँ मौजूद थे। इस विवाह की तैयारियाँ उनकी सहमति से चल रही थीं। चूँकि लड़की नाबालिग थी, इसलिए पुजारी…
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: धनतेरस के पहले दार्जिलिंग से दुखद: खबर आ रही है। दार्जिलिंग के गुंबा डांडा स्थित मेरीबोंग चाय बागान में आज दोपहर आग लग गई, जिससे पूर्व सैनिक रतन थापा का घर जलकर राख हो गया। आग ने घर के साथ-साथ ज़रूरी सामान, निजी सामान और ज़रूरी दस्तावेज़ों को भी पूरी तरह से नष्ट कर दिया। स्थानीय लोग और पड़ोसी मदद के लिए दौड़े, लेकिन आग ने तब तक भारी नुकसान पहुँचा दिया था।
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: धनतेरस से पहले सोने की कीमत आसमान छू रही है। सोना 1.30 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को छूने को बेताब है। मिडिल क्लास सोने की खरीदारी से दूर होते जा रहे हैं।।लोग चाहकर भी सोना नहीं खरीद पा रहे हैं। सोने की चढ़ती कीमत इतनी है कि धनतेरस-दिवाली पर सोने की सेल पर असर पड़ने की आशंका है. जो सोना पूरे देश की टेंशन बढ़ा रहा है.उसकी कीमत कौन तय करता है ? कैसे सोने की कीमत कैसे तय होती है? सोने की कीमत को कौन कंट्रोल करता है ? कैसे तय होती है…
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: सार्वभौमिक श्री श्री श्यामा (काली) पूजा 2025 द्वारा संचालित सिलीगुड़ी के सांस्कृतिक संगठनजी.एम. रोड, वार्ड नं. 11, सिलीगुड़ी में इस वर्ष दिखेगा पुराने दिनों की याद। कमेटी के अध्यक्ष नॉटू पाल का कहना है कि इस वर्ष का विचार पुराना है। यहां आज का बचपन वह सब कुछ देख पाएंगे जिनके बारे में वह आजतक नहीं जानते। पूजा के थीम का उद्देश्य है कि आज के युवाओं को वह सब पुरानी परंपरा और संस्कृति की झलक दिखाई जाएगी जिससे बंगाल और देश संबृद्ध होता रहा है। इस वर्ष यह पूजा 52वें वर्ष में प्रवेश करेगा। दिवाली…
– अमरता के वरदान का दिन है धनतेरस,शुद्धिकरण का दिन भी है दिवाली का पहला है दिन – दीपावली- प्रकाश का पर्व. यह पर्व सिर्फ बाहरी उजाले का पर्व नहीं, बल्कि आंतरिक चेतना को भी जगाने का पर्व अशोक झा/ सिलीगुड़ी: पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत 18 अक्टूबर को धनतेरस के पर्व के साथ होने जा रही है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 19 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट पर होगा। धनतेरस खरीदारी शुभ मुहूर्त: पहला मुहूर्त- सुबह 8 बजकर 50…
नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार रात एक चलती बस में आग लग गई। बताया जाता है कि पटाखे की वजह से बस की छत पर रखे सामान में अचानक भीषण आग लग गई। ड्राइवर ने जब आग को देखा तो बस को एक्सप्रेसवे पर ही रोक दिया। पुलिस के मुताबिक इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक, एक प्राइवेट बस पंजाब के लुधियाना से आगरा के लिए जा रही थी। जिसमें करीब 50 सवारी बैठी हुई थी। बताया जाता है कि जब बस ग्रेटर नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते…
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल में एक साथ कई जगहों पर छापेमारी शुरू की जिसमें रेत तस्करी रैकेट में कथित रूप से संलिप्त पाए गए कई व्यक्तियों और व्यवसायों को निशाना बनाया गया है।बताया गया है कि कोलकाता के बेंटिंग स्ट्रीट, झाड़ग्राम के लालगढ़ और गोपीवल्लभपुर तथा आसनसोल के मुरगाशोल क्षेत्र में ईडी की टीमें पहुंची हैं। सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई बालू तस्करी से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच के तहत की जा रही है। पिछले महीने भी ईडी ने झाड़ग्राम के गोपीवल्लभपुर इलाके में शेख जहिरुल शेख नामक व्यक्ति के घर छापा…
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर बंगाल के चार दिनों का दौरा पूरा कर गुरुवार शाम को बागडोगरा हवाई अड्डे से कोलकाता लौट गई। लौटने के बाद सीएम ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (एसआईआर) की अधिसूचना जारी होने के संकेतों के बीच तृणमूल कांग्रेस ने इसके विरोध में मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। पार्टी ने निर्णय लिया है कि काली पूजा, दीवाली और भाई फोटा (भाई दूज) के बाद कोलकाता में एक विशाल विरोध रैली आयोजित की जाएगी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, यह रैली नवंबर…
अशोक झा/ पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के दौरे पर आ रहे गृह मंत्री पार्टी की संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे, गठबंधन सहयोगियों से मुलाकात करेंगे और कुछ सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी ने इस दौरे को बेहद अहम माना है, क्योंकि यह चुनाव प्रचार और नामांकन की प्रक्रिया के निर्णायक मोड़ पर हो रहा है। जनसभा को करेंगे संबोधित: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि अमित शाह का दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब राज्य में चुनावी हलचल तेज…
LATEST NEWS
LANGUAGE
OUR VISITORS







Hits Today : 2126 |
Who's Online : 8 |
CONTACT US
CHIEF EDITOR
Ramesh Mishra
ADDRESS
Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001
MOBILE NO.
+91 7985035292
EMAIL roamingexpressbst@gmail.com
WEBSITE
www.roamingexpress.com

Hits Today : 2126
Who's Online : 8