Author: Roaming Express
अशोक झा/ दार्जिलिंग : राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने जीटीए मुख्यालय में एक बैठक में मिरिक, कलिम्पोंग और दार्जिलिंग जिलों सहित उत्तर बंगाल की समग्र स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक में गणमान्य अधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रमुख उपस्थित थे। अकेले दार्जिलिंग जिले में 1,300 से ज़्यादा लोगों को बचाया गया है। मैं उन सभी लोगों को नमन और बधाई देता हूँ जिन्होंने अदम्य साहस के साथ यह कार्य किया। उन्होंने जिस तरह से काम किया वह अतुलनीय है। इस जिले में 17 राहत केंद्र और दलिया रसोई खोले गए हैं।…
अशोक झा/ कोलकाता: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 23 साल की एक मेडिकल छात्रा से हुए रेप मामले में जांच ने अब नया मोड़ ले लिया है। इसके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के कार्यकर्ताओं ने राज्य में कानून-व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाया और महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए लाल मिर्च पाउडर बांटे।आदिवासी सांसद के हमले को लेकर भी व्यापक प्रदर्शन किया जा रहा है। आंदोलन हाल ही में दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा के साथ हुई सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद उठाया गया है। भाजपा का यह अभियान साल्ट लेक के मेट्रो स्टेशन के पास…
– कहा, भाजपा से ”हम पैसे की भीख नहीं मांग रहे हैं, हम सब कुछ संभाल लेंगे।” – वस्तुओं को सस्ती कीमतों पर बेचने के लिए 46 नए ‘सुफल बांग्ला आउटलेट’ खोले गए है – उत्तर बंगाल में कृषि विकास के लिए 7,000 करोड़ रुपये खर्च किए अशोक झा/ दार्जिलिंग : दार्जिलिंग हिल्स में एक प्रशासनिक बैठक को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मिरिक, कालिमपोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और अन्य इलाकों में कई घर, स्वास्थ्य केंद्र और सरकारी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सरकार इन इलाकों में युद्धस्तर पर पुनर्निर्माण कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा…
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: समानता, सहयोग, भाईचारा, समर्पण, त्याग, संतोष तथा क्षमा और बलिदान जैसी विशेषताओं का पाठ पढाने वाले इस्लाम धर्म का लगता है कुछ धुर इस्लाम विरोधी विचारधारा रखने वालों ने संभवत: किसी बड़ी इस्लाम विरोधी साजिश के तहत अपहरण कर लिया है।हाल ही में हुए “आई लव मोहम्मद” विवाद ने एक बार फिर हज़ारों लोगों को भारत की सड़कों पर ला खड़ा किया है और कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। नारे लगाए जा रहे हैं, यातायात बाधित किया जा रहा है और समुदायों के बीच तनाव बढ़ रहा है। लेकिन सामूहिक आक्रोश के इस…
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर 2025, शनिवार के दिन मनाया जाएगा। परंपरा के अनुसार, यह पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सोना चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। त्योहारी मौसम की जोरदार माँग, रुपये की कमजोरी और मजबूत वैश्विक संकेतों के मिश्रण ने मंगलवार को भारतीय सर्राफा बाजार में एक नया इतिहास रच दिया। सोने की कीमत ने पहली बार ₹1.3 लाख प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक स्तर को पार कर लिया, जबकि चाँदी भी ₹1.85 लाख प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च…
दुर्गापुर रेप मामले में विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन, पीड़िता के पिता ने कह नहीं लिया प्रशासन ने सुध
अशोक झा/ कोलकाता: दुर्गापुर रेप कांड में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महिलाओं के साथ राज्य में ही रहे खिलवाड़ के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं दुर्गापुर में पीड़िता के पिता उसे वापस राज्य ले जाना चाहते हैं।उन्होंने बंगाल प्रशासन पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि यहां के किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने अभी तक उनसे संपर्क नहीं किया है। भाजपा एक मेडिकल छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर प्रदर्शन कर रही है। याचिकाकर्ता ने पश्चिम बंगाल पुलिस को निर्देश देने का अनुरोध किया कि वह राज्य में विपक्षी दल को 19 अक्टूबर तक…
अशोक झा/ दार्जिलिंग : जरूरतमंदों की सेवा और संकटग्रस्तों को आश्रय – यही माँ-माटी-मानुष सरकार का मूल मंत्र है। 4 और 5 अक्टूबर 2025 को उत्तर बंगाल में भारी बारिश के कारण आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद, पश्चिम बंगाल सरकार प्रभावित जिलों में दिन-रात राहत और पुनर्वास कार्य जारी रखे हुए है।सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने मिरिक का दौरा किया और लगातार तीसरे दिन राहत और पुनर्वास गतिविधियों का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण किया। परसों मैंने अलीपुरद्वार के हासीमारा, कल जलपाईगुड़ी के नागराकाटा और आज मिरिक का दौरा किया। मेरे साथ विभिन्न विभागों के शीर्ष अधिकारी…
अशोक झा/ दार्जिलिंग : प्राकृतिक आपदा प्रभावित उत्तर बंगाल के दौरे पर पहुंचीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को हिल्स के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। मारे गए लोगों के परिवार को पांच पांच लाख रुपए का चेक और परिवार के एक सदस्य को स्पेशल होमगार्ड की नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम परिवार के साथ है। यहां सबकुछ ठीक करने में कम से कम एक साल लग जाएगा। राहत शिविर जारी रहेगा। किसी प्रकार की कोई समस्या हो डीएम और एसपी से संपर्क किया जाय। बैठक में प्रभावित क्षेत्रों में…
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: भारत में विश्व के सर्वाधिक युवा बसते हैं। यहां लगभग एक तिहाई व्यक्तियों की उम्र 15 से 29 वर्ष के बीच है। विश्व में सर्वाधिक युवा देश के रूप में भारत ने रिकॉर्ड कायम किया है, चूंकि यहां की 64% जनसंख्या श्रमशील आयु वर्ग में आती है। 2020 तक देश की औसत आयु 29 वर्ष होगी। शिक्षा भारत में युवाओं को सशक्त बनाने के लिए एक मार्ग है, जो ‘बैनरों से परे’ अर्थ में कौशल, नेतृत्व और आत्मविश्वास विकसित करने पर केंद्रित है। यह शिक्षा केवल पारंपरिक ज्ञान तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें ऐसे कार्यक्रम भी…
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: हिंदू धर्म में धनतेरस का त्योहार बहुत ही खास माना जाता है. इस बार धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर, शनिवार के दिन मनाया जाएगा। धनतेरस के पंच दिवसीय पर्व पर मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि (आयुर्वेद के जनक) की पूजा की जाती है।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनतेरस वाले दिन इस बार शनि प्रदोष व्रत का संयोग भी बन रहा है, जिसके कारण इस दिन शनिदेव की भी असीम कृपा बनी रहेगी. शास्त्री हरिमोहन झा और अभय झा की मानें तो, धनतेरस दिवाली की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. इस दिन सोने और चांदी से…
LATEST NEWS
LANGUAGE
OUR VISITORS







Hits Today : 1991 |
Who's Online : 6 |
CONTACT US
CHIEF EDITOR
Ramesh Mishra
ADDRESS
Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001
MOBILE NO.
+91 7985035292
EMAIL roamingexpressbst@gmail.com
WEBSITE
www.roamingexpress.com

Hits Today : 1991
Who's Online : 6