संगम में पौष पूर्णिमा स्नान में 450000 से ज्यादा लगाएं डुबकी

प्रयागराज। प्रयागराज माघ मेला 2023 के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर ठंड पर आस्था का सैलाब शुक्रवार को भारी पड़ा। माघ मेले के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के अवसर पर सुबह 10:00 बजे तक लगभग 205000 लोगों ने स्नान किया। पुलिस ने भीड़ पर निगरानी के लिए ड्रोन का भी मदद लिया। देश के दूरदराज से आए श्रद्धालुओ ने आस्था की डुबकी ठंड व कोहरे के बीच लगायी। पहले स्नान को देखकर भारी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए थे। दोपहर तीन बजे तक तीन लाख से ज्यादा लोग डुबकी लगा चुके थे।माघ मेले के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के अवसर पर शाम 4:00 बजे तक लगभग 450000 लोगों ने स्नान किया।