किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

उप्र बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी आकाश चौधरी निवासी कोतवाली को गौरा चौराहा से बुधवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। इसी थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता के परिजनों ने तहरीर में आरोप लगाया था कि उनकी 14 वर्षीय बेटी अपने घर के बरामदे में 22/23 सितंबर की रात सो रही थी। रात करीब दो बजे बेटी को चार युवक अपने साथ वहां से दूर ले गए। विरोध करने पर जानमाल की धमकी देते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया। उसे बेहोशी की हालत में झाड़ में फेंक कर भाग गए। अगले दिन सुबह होश में आने पर घर लौटी और अपनी मां को आपबीती बताई। पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपी आकाश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। टीम में थानाध्यक्ष के साथ एसएसआई संतोष कुमार सिंह, एसआई जितेन्द्र कुमार मिश्रा, कांस्टेबल प्रदुम्न कुमार व शिवानन्द सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button