कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बाढ़ पीड़ित परिवारों को वितरित किया राहत सामग्री

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बाढ़ पीड़ित परिवारों को वितरित किया राहत सामग्री

उप्र बस्ती जिले में सूबे के सिंचाई एवं जल संसाधन बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि, विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को दुबौलिया ब्लाक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। यहां उन्होंने स्थिति का जायजा लेने के बाद बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित किया। मंत्री ने बाढ़ प्रभावित लोगों को शरणालय, चिकित्सा सुविधा, पशुओं का इलाज, स्वच्छ पेयजल, सफाई, ब्लीचिंग पाउडर एवं मैलाथियान का छिड़काव आदि कराने का निर्देश दिया है। मंत्री कटरिया बंधे से मोटर बोट से सुविखाबाबू ग्राम का भ्रमण किया। मंत्री ने सुविखाबाबू गांव में 22 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए बाढ़ शरणालय में निवास करें। डीएम प्रियंका निरंजन ने मंत्री को बताया कि 40 लोगों को आवासीय पट्टा दिया गया है। वहां पर लोगों का हालचाल जाना तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा के निर्देश पर बिसुनदासपुर तथा कटरिया चॉदपुर में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। मंत्री को सहायक अभियंता बाढ़ जितेंद्र कुमार ने बताया कि नदी का जलस्तर वर्तमान में 88.86 सेमी है। बंधे की निगरानी के लिए विभाग के 14 जेई तैनात किए गए हैं, जो नियमित रूप से यहां रह कर बाढ़ की सुरक्षा कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक अजय सिंह, डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम कमलेश चंद्र, जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, रामरतन चौधरी, प्रमुख अभियंता एनसी उपाध्याय, मुख्य अभियंता गंडक आलोक जैन, अधीक्षण अभियंता गंडक अवनीश साहू, अधिशासी अभियंता बाढ़ दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button