चित्रकूट मे पति ने पत्नी और पुत्री को गोली से उड़ाया

चित्रकूट जिले के बहिलपुरवा थाने के सिमरदहा गांव मे एक ब्यक्ति ने अपनी पत्नी और पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पुत्री ने अस्पताल मे दम तोड दिया। घटना के बाद आरोपित बंदूक समेत गांव से फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस की तीन टीमें लगायी गयीं हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक सिमरदहा गांव के नंदकिशोर त्रिपाठी ने सोमवार की दोपहर पुत्री के मोबाइल मे किसी लडके का फोटो उसके इंस्ट्राग्राम मे देख लिया था। इस बात को लेकर वह क्रोधित हो गया। उसने बंदूक निकाली और पुत्री पर फायर झोंक दिया। तभी बगल मे खडी उसकी पत्नी बेटी को बचाने को सामने आ गयी। बंदूक से निकली गोली पत्नी के सीने मे जा धंसी। इस पर उसने दूसरा फायर पुत्री पर कर दिया। मां-बेटी दोनो गिर गयीं। मां ने तत्काल दम तोड दिया। यह देखकर नंदकिशोर बंदूक समेत गांव से भाग निकला। परिजनों ने किसी तरह बेटी को जिला अस्पताल पहुंचाया। किन्तु इलाज के दौरान उसने भी दम तोड दिया।
पुलिस का कहना है कि जांच-पडताल मे घरेलू विवाद की बात सामने आई है। आरोपित नंदकिशोर की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button