आर्केस्ट्रा संचालक का शव पड़ोसी महिला के घर में मिला जांच मेे जुटी पुलिस

आर्केस्ट्रा संचालक का शव पड़ोसी महिला के घर में मिला जांच मेे जुटी पुलिस

उप्र बस्ती जिले के कप्तानगंज थानान्तर्गत फरेंदा सेंगर गांव के रहने वाले एक युवक का शव बुधवार की रात पड़ोस की एक महिला के घर में मिला। सूचना गांव में फैली तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे सीओ कलवारी विनय चौहान और एसएचओ कप्तानगंज सत्येंद्र कुंवर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही महिला और ग्रामीणों से पूछताछ की। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

कप्तानगंज थाना के महराजगंज चौकी अंतर्गत फरेंदा सेंगर गांव निवासी आर्केस्ट्रा संचालक दुर्गेश कुमार आजाद (30) का गांव में ही एक महिला के यहां आना-जाना था। महिला का पति मुंबई में काम करता है। वह बच्चों के साथ घर पर रहती थी। परिजनों के मुताबिक दुर्गेश बुधवार की रात मूर्ति विसर्जन में गया था। रात 11.30 पर अपने दोस्त के साथ लौटा लेकिन घर नहीं आया। गुरुवार की सुबह पड़ोसी में रहने वाली महिला के घर में दुर्गेश का शव संदिग्ध हाल में बेड के बगल में फर्श पर गिरा पड़ा मिला। परिजनों की सूचना पर महराजगंज चौकी इंचार्ज ललितकांत यादव, एसएचओ कप्तानगंज सत्येंद्र कुंवर और सीओ कलवारी विनय चौहान भी पहुंच गए। मृतक दुर्गेश के पिता चौकीदार हैं। आरोप लगाया कि महिला के साथ दुर्गेश का अवैध संबंध था। उसी ने उनके बेटे की हत्या की है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेते हुए हुए पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button