बिजली कनेक्शन कटने के विवाद पर रात मे थाने पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता

बिजली कनेक्शन कटने के विवाद पर रात मे थाने पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता

उप्र बस्ती जिले के मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के खजौला गांव में शुक्रवार को बिजली बकाये को लेकर चल रहे अभियान में देवतहरा विद्युत उपकेंद्र के जेई ने विनोद चौधरी और अमरजीत यादव के घर का बिजली कनेक्शन काट दिया और केबिल ले जाने लगे। इसे लेकर विवाद हुआ। इसके बाद जेई मनोज कुमार गुप्ता ने मुंडेरवा थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इसकी जानकारी होने पर शुकवार को रात आठ बजे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता मुंडेरवा थाने पर पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया।भारतीय किसान यूनियन के मण्डल महा सचिव शोभाराम ठाकुर ने बताया कि विनोद और अमरजीत के घर पर सिर्फ जेई पहुंचे। दोनो लोगो के घर सिर्फ महिलाएं थी। बिना किसी से बात किये बिजली कनेक्शन काट कर केबिल ले जाने लगे। इसकी सूचना पा कर मौके पर विनोद चौधरी और अमरजीत यादव से बहस होने लगी।किसान यूनियन के लोगों का कहना कि जेई के ऊपर भी मुकदमा हो।अन्यथा धरना चलता रहेगा। इस अवसर भाकियू के पूर्वांचल अध्यक्ष अनूप चौधरी,लोकदल के जिला अध्यक्ष राधेश्याम चौधरी, मण्डल उपाध्यक्ष जयराम चौधरी,दिवान चन्द्र पटेल,रामकेवल चौधरी,मुनमुन चौधरी,ब्रहादिन चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button