अयोध्या के श्रीराम मंदिर के ‘गृभगृह’ की देखिए तस्वीर, यहां प्रभु श्री रामलला विराजमान होंगे
अयोध्या के श्रीराम मंदिर के ‘गृभगृह’ की देखिए तस्वीर, यहां प्रभु श्री रामलला विराजमान होंगे
अयोध्या। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण का काम 70% पूरा हो चुका है। शुक्रवार को मंदिर के गर्भगृह की तस्वीर निर्माण से जुड़े ट्रस्ट के चंपत राय से टविटर पर जारी की। जय श्रीराम के साथ उन्होंने लिखा ‘गृभगृह’ की देखिए तस्वीर, यहां प्रभु श्री रामलला विराजमान होंगे। इस टविट को हजारों लोग जयश्रीराम के साथ रिटविट कर रहे हैं। उधर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविदंदेव गिरिजी महाराज ने कहा कि जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह तक भगवान राम की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। उसी दिन से भक्तों के दर्शन और पूजा करने की व्यवस्था की जाएगी।
स्वामी गोविंद देव गिरिजी महाराज ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर परिसर में तीर्थयात्री सुविधा केंद्र और अन्य इकाइयों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है और जनवरी 2024 में राम लला का दर्शन शुरु हो जाने की उम्मीद है। मंदिर का निर्माण कार्य योजना के अनुसार हो रहा है और जनवरी 2024 से भक्तों को भगवान श्रीराम की पूजा करने का अवसर मिलने लगेगा। भक्तों द्वारा श्रीराम लला का दर्शन किए जाने को ध्यान में रखते हुए, तीर्थयात्री सुविधा केंद्र, अन्य इकाइयों और परिसर में बुनियादी सेवाओं के लिए निर्माण कार्य तेज हो गया है। अयोध्याधाम के 250 से ज़्यादा पूज्य सन्तों ने प्रभु श्रीराम लला के मन्दिर निर्माण प्रगति कार्य का अवलोकन भी किया।