यूपी में सारे माफिया जेल में होंगे : ब्रजेश पाठक

यूपी में सारे माफिया जेल में होंगे : ब्रजेश पाठक

बांदा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मंगलवार को बांदा पहुंचे। श्री पाठक ने बांदा में कई कार्यक्रमों में शिरकत की। जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में भी सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश को माफिया मुक्त और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेहतर बनाने की बात कही।
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम/ स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने यहां सुबह बांदा जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। और जन्मी हुई बच्चियों को झूला प्रदान किया। उनका अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न करवाया।
इसके बाद वे अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में भी सम्मिलित हुए। उन्होने कहा कि योगी सरकार और मोदी सरकार में कानून व्यवस्था सबसे बेहतर है। उत्तर प्रदेश को माफिया मुक्त प्रदेश बनाया जा रहा है । कोई भी माफिया बाहर नहीं रह पाएगा। सब को जेल के अंदर किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं में भी लगातार सुधार किया जा रहा है।

अशोक निगम बांदा
28. 03. 2023

Back to top button