रामनवमी पर अयोध्या में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 30 लाख से ज्यादा भक्त पहुँचे

अयोध्या। रामलला की नगरी अयोध्या में रामनवमी पर रामभक्तों का रैला उमड़ पड़ा है। पग पग पर राम नाम का जाप करते हुए देश दुनियां से आए भक्तों की आस्था सरयू तट पर सड़क से लेकर मंदिरों तक में उमड़ पड़ी है। मासूम बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक रामलला की नगरी में रामनाम का जाप करते हुए दिखाई दे रहें हैं। राम नाम का जाप करते विदेशी भक्तों की इस बार भारी भीड़ नजर आ रही है।

रामनगरी अयोध्या में दोपहर 12 बजे से ही भगवान रामलला के मंदिर में राम जन्मोत्सव शुरू हो जाएगा.रामलला के अस्थाई मंदिर को फूलों से सजाया गया है पूरे राम जन्मभूमि परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है. इस बार भगवान रामलला के अस्थाई मंदिर में ये अंतिम जन्मोत्सव हैअयोध्या।राम नवमी मेले व श्रीराम जन्मोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ आज से ही। लाखों की भीड़ पहुंच रही अयोध्या। आज करीब 30लाख श्रद्धालुओं की अयोध्या पहुंचने का प्रशासन लगा रहा अनुमान।श्री रामजन्म भूमि में राम नवमी की धूम।
लाखों की संख्या में श्री राम भक्त जुटे अयोध्या में। हर तरफ सिर्फ जय श्री राम की गूंज।
अस्थाई राम मंदिर में अंतिम राम नवमी में भक्तों की भारी भीड़। अगली राम नवमी तक तैयार हो जाएगा भव्य राम मंदिर। पुलिस, पीएसी, पैरामिलिट्री ने सिक्योरिटी और क्राउड मैनेजमेंट में झोंकी पूरी ताकत।

Back to top button