11 लाख दीप जलाकर चित्रकूट गौरव दिवस के रुप में मनाई गई रामनवमी

चित्रकूट मे रामनवमी का दिन चित्रकूट गौरव दिवस के रूप में मनाया गयाग।इस दिन विभिन्न सामाजिक संस्थाए और चित्रकूट के समग्र नगरवासी मिलकर धर्मनगरी चित्रकूट में 11 लाख दीपक प्रज्ज्वलित किए। इसके तहत 5 लाख उत्तर प्रदेश परिक्षेत्र में और 6 लाख दीपक मध्य प्रदेश के परिक्षेत्र मे जलाए गए। इनमे श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के कार्यकर्ता 1.51 लाख दीपकों से भरतघाट, जानकीघाट, रघुवीर मन्दिर, तुलसी मार्ग, जानकीकुण्ड, सतना मार्ग जगमग करने का काम किया
सदगुरु सेवा संघ के ट्रस्टी एवं डायरेक्टर डा.बी के जैन ने बताया कि बीते साल भी चित्रकूट गौरव दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सभी चित्रकूट वासियों ने मनाया था। इस साल भी सभी लोग मनाए हैं। दोनो प्रदेशों के जिला प्रशासन के साथ साथ सभी सामाजिक संस्थाएं,मठ मंदिर सभी नगरवासी बढ़चढ़कर इसमें हिस्सा लिया।उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा 1.51 दीपक जलाने गया। एसडीएम पीएस त्रिपाठी एवं ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं की विभिन्न टीमों के साथ मिलकर पूरे कार्यक्रम में सहयोग किया।

Back to top button