हड़ताल में शामिल 51 बिजली इंजीनियरों का कटा तीन दिन का वेतन कारण बताओ नोटिस जारी 

हड़ताल में शामिल 51 बिजली इंजीनियरों का कटा तीन दिन का वेतन कारण बताओ नोटिस जारी 

उप्र बस्ती जिले में बिजली कर्मियों की हड़ताल को लेकर प्रबंधन ने सख्त कदम उठाया है। हड़ताली अभियंताओं और कर्मियों का तीन दिन का वेतन काट लिया गया है। एमडी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने सभी अभियंताओं को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मुख्य अभियंता पीके सिंह ने बताया कि सभी अभियंताओं व कर्मियों का तीन दिन का वेतन काटा गया है। एमडी की ओर से अभियंताओं से स्पष्टीकरण के लिए नोटिस किया गया है। इसको लेकर पूर्वांचल विद्युत निगम ने बस्ती जोन के तीनों जिलों बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर के अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। सभी से सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस जारी होने के बाद से बिजली निगम में खलबली मची है। हड़ताल को वापस ले लिया, लेकिन इस दौरान आम लोगों को हुई तकलीफों पर सख्त रवैया अपनाते हुए हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब-तलब कर लिया है। कोर्ट की सख्ती के बाद अब हड़ताल और काम में बाधा डालने वालों में शामिल रहे अभियंताओं व कर्मचारियों की पहचान की जा रही है। इसी क्रम में जोन के अभियंताओं को नोटिस जारी हुआ है। जोन में 14 अधिशासी अभियंता व 37 एसडीओ कार्यरत हैं। इन सभी को नोटिस जारी किया गया है। अधीक्षण अभियंता व उससे ऊपर के अधिकारी हड़ताल में शामिल नहीं थे।

Back to top button