भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां का वाराणसी पुलिस से सवाल बिना बिसरा रिपोर्ट के कैसे हत्या को आत्महत्या करार दिया, बदले एफआईआर रिपोर्ट

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां का वाराणसी पुलिस से सवाल बिना बिसरा रिपोर्ट के कैसे हत्या को आत्महत्या करार दिया, बदले एफआईआर रिपोर्ट
वाराणसी। भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मां मधु दुबे के प्रश्नों का जवाब कौन देगा, शुक्रवार को उन्होंने कहा कि हम लोग फिर माननीय न्यायालय से गुहार लगा रहे हैं कि कैसे वाराणसी पुलिस बिना बिसरा रिपोर्ट की बेटी हत्या के प्रकरण को आत्महत्या डिक्लेअर कर दिया ?
आकांक्षा की मौत के बाद से ही उनकी मां मधु दुबे लगातार भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगा रही हैं। समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के बरदहां गांव में आकांक्षा की मां ने कहा कि उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की आज तेरहवीं है। उनकी मौत के मामले में आरोपी समर सिंह को पुलिस ने आज ही गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी संजय सिंह अभी भी फरार है। आकांक्षा की तेरहवीं की तैयारियों की बीच समर सिंह की गिरफ्तारी से यह प्रकरण फिर से सुर्खियों में आ गया।

आकांक्षा की मां मधु दुबे को न्याय की आस जगी है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए, तब ही उन्हें चैन मिलेगा। मधु दुबे ने कहा कि समर और संजय सिंह को सजा दिलाने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। वहीं आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि न्याय की लड़ाई में यह पहला कदम है।जबतक कि पुलिस के द्वारा लिखी गई एफआईआर नहीं बदली जाती। सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में बीते 26 मार्च को आकांक्षा दुबे मृत पड़ी मिली थीं। उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिवक्ता शशांक शेखर मिश्र ने कहा कि आकांक्षा की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। आकांक्षा की मौत के बाद से ही उनकी मां मधु दुबे लगातार भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगा रही हैं। आकांक्षा की मां की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर समर सिंह की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी से गिरफ्तार किया। गाजियाबाद कोर्ट ने समर सिंह को वाराणसी पुलिस को ट्रांजिट रिमांड पर दिया है। पुलिस अब समर सिंह को लेकर वाराणसी रवाना होगी।

Back to top button