उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस की ओर से मुस्लिम दलित एकता पर रोजा इफ्तार

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस की ओर से मुस्लिम दलित एकता पर रोजा इफ्तार

उप्र बस्ती जिले में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस की ओर से शुकवार को मुस्लिम दलित एकता रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव नोमान अहमद ने किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि बाबा साहब डा. अम्बेडकर की जयंती और जुमे के दिन इफ्तार का उद्देश्य हिन्दू मुस्लिम एकता की कड़ी को मजबूत करना है। भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है। कांग्रेस प्रेम से लोगों का भरोसा जीतेगी। कार्यक्रम सभी वर्ग के लोगों ने एक साथ रोजा इफ्तार किया। इस मौके पर साधूशरन आर्य, सलाहुद्दीन, अरूण कुमार पाण्डेय, नफीस अहमद, विश्वनाथ चौधरी, उदयराम यादव, सोनू लाला, जहीर अहमद, मो. रिजवान, फरमान अहमद, भरत कुमार, शिवम, आदित्य, फुरकान अहमद, शारिब अहमद, फरहान, सुल्तान, गंगा प्रसाद मिश्र, वरूण पाण्डेय, राहुल पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Back to top button