खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को मोगा पुलिस के गिरफ्तार कर लिया है। वह 35 दिनों से छिपा हुआ था। पुलिस लगातार पीछा कर रही थी। रविवार को खालिस्तानी कट्टरपंथी और ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार अमृतपाल को मोगा जिले के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया है। जो खालिस्तानी नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले का पैतृक गांव है। हालांकि, एसएसपी मोगा ने पुलिस मुख्यालय के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। पंजाब पुलिस के दो अधिकारियों ने अमृतपााल सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए इसे पंजाब पुलिस का ऑपरेशन बताया है। बता दें कि अमृतपाल सिंह करीब एक महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था। वह इस दौरान भेष बदलकर खुद को पुलिस की नजरों से बचा रहा था। पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित किया था। कई प्रदेशों में सर्च अभियान के बावजूद वह पकड़ में नहीं आ सका था। पुलिस ने 18 मार्च को अमृतपाल सिंह और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की थी। अमृतपाल और उसके सहयोगियों पर विभिन्न वर्गों के बीच वैमनस्य फैलाने, हत्या के प्रयास, पुलिस कर्मियों पर हमले और लोक सेवकों के काम में बाधा डालने से संबंधित कई आपराधिक मामलों में प्रकरण दर्ज किया गया है। अमृतपाल सिंह सबसे पहले 23 फरवरी को चर्चा में आया था। उसने अजनाला में अपने करीबी को छुड़ाने के लिए हजारों समर्थकों के साथ अजनाला थाने पर हमला बोल दिया था। इस हमले में 6 पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे। इसके बाद उसने कई टीवी चैनलों में दिए इंटरव्यू में अलग खालिस्तान की मांग की थी। अमृतपाल की तुलना खालिस्तानी आतंकी भिंडरावाले से भी की जा रही है।