सिलीगुड़ी मर्चेंट एसोसिएशन चुनाव में डबल एस ग्रुप ने फिर किया कार्यकारिणी पर कब्जा, विरोधी खेमा से 10-5 से हुआ विजय

सिलीगुड़ी: आखिरकार सिलीगुड़ी मर्चेंट एसोसिएशन चुनाव में डबल एस ग्रुप ने फिर किया कार्यकारिणी पर कब्जा कर लिया है। डबल एस यानि संजय सुभाष ग्रुप आम व्यापारियों का यह गुट विरोधी खेमा डबल जी यानि गौरी गोयल गुट को
10-5 से पराजित किया। वर्ष 2024-26 नई कार्यकारिणी पर कब्जा कर लिया। चुनाव का नतीजा दो वर्ष पूर्व की ही पूर्णवृति है। चुनाव नतीजा आने के बाद व्यापारियों में जश्न का माहौल है। जीत के बाद संजय सिंघल, सुभाष अग्रवाल और सीताराम डालमिया ने कहा की यह व्यापारियों की जीत है। यह प्रभु श्रीराम के आशीष और विजय लक्ष्य की जीत है। उनके आशा और आकांक्षा की जीत है। विरोधी खेमा के प्रयासों की भी तारीफ किया जाना चाहिए। सशक्त विपक्ष चाहिए लेकिन सकारात्मक वाला विरोधी नीति वाला नहीं। चुनावी नतीजा आने के बाद सर्वाधिक मत 430
संजय सिंघल को प्राप्त हुआ जबकि सबसे कम 130 मत हरेंद्र लोहिया को प्राप्त हुआ। गौरी गोयल खेमे से गौरी गोयल समेत करण सिंह जैन, कमल गोयल, राम प्रताप अग्रवाल और मनोज कुमार अग्रवाल चुनाव जीत पाए। आम व्यापारियों की टीम जिसे संजय और सुभाष गुट के नाम से जाना जाता है इसमें संजय सिंघल, सुभाष अग्रवाल के अलावा विकास पारीक, देवेश अग्रवाल, अरविंद सोनी, पवन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, पवन कुमार राठी तथा संजय अग्रवाल ने चुनाव जीतकर कार्यकारिणी पर जीत दर्ज की है। जल्द ही मकर संक्रांति का पर्व मनाने के बाद शुभ तिथि में कार्यकारिणी का गठन कर शपथ लिया जायेगा। रिपोर्ट अशोक झा

Back to top button