बस्ती जिले नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष 87 व सदस्य के लिए 751 पर्चे दाखिल
बस्ती जिले नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष 87 व सदस्य के लिए 751 पर्चे दाखिल

उप्र निकाय चुनाव में नामांकन के सातवें दिन नगरपालिका और नौ नगर पंचायतों में चेयरमैन पद के लिए 46 और सदस्य पदों पर 271 प्रत्याशियों ने नामांकन-पत्र दाखिल किए हैं। नगर निकाय निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया रविवार को सातवें दिन भी जारी रही। अब तक नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए पांच पर्चे दाखिल हुए हैं और कुल 2399 नामांकन-पत्र जिसमें अध्यक्ष के 403, सदस्य के 1996 पर्चे क्रय किए जा चुके हैं। नपाध्यक्ष पद के लिए 45 सभासद के लिए 333 लिए जा चुके हैं। रविवार को समाजवादी पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी नेहा वर्मा ने अपने पति अंकुर वर्मा और पूर्वमंत्री रामप्रसाद चौधरी के साथ नगरपालिका के रिटर्निंग अफसर एसडीएम अतुल आनंद के समक्ष नामांकन दाखिल किया। आम आदमी पार्टी से बबिता ने पर्चा भरा।
अध्यक्ष व सदस्य के अब तक दाखिल नामांकन-पत्र
नगर निकाय ————अध्यक्ष —————-सदस्य
नपा बस्ती—————- 05 ———————121
नपं बनकटी ————–07———————–69
नपं मुंडेरवा —————11———————-76
नपं गनेशपुर————– 04——————– 99
नपं नगर बाजार———- 16——————- 89
नपं गायघाट ————–06—————— 36
नपं हरैया —————-18—————— 48
नपं कप्तानगंज ———-04 —————-60
नपं बभनान————- 03 —————-61
नपं रुधौली————- 06—————- 42
कुल योग 87 751