बस्ती जिले में पीएम मोदी ने कांग्रेस और सपा पर बोला बड़ा हमला
बस्ती जिले में पीएम मोदी ने कांग्रेस और सपा पर बोला बड़ा हमला

उप्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बस्ती में पालीटेक्निक मैदान में चुनावी रैली को संबोधित किया। कहा कि देश में 5 चरण के चुनाव हो चुके हैं और इन 5 चरणों के चुनाव ने ही देश में तीसरी बार मोदी सरकार पक्की कर दी है। सपा और कांग्रेस को मिलने वाला एक भी वोट किसी काम का है क्या? निरर्थक है कि नहीं। आपका वोट बेकार हो जाए ये यहां का कोई मतदाता नहीं चाहेगा। आपका वोट उसको पड़ना चाहिए जिसको आप सरकार बनाने के लिए देना चाहते हैं और जिसकी सरकार बनने की गारंटी है।

बस्ती में उमड़ा ये हुजूम हमारी सरकार के बीते 10 वर्षों के ट्रैक रिकॉर्ड पर जनता-जनार्दन की मुहर है। उत्तर प्रदेश के परिवारजनों ने हमेशा मुझे और मेरी पार्टी को झोली भरकर आशीर्वाद दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों ने हमेशा हमारे वादों, इरादों और बातों पर भरोसा किया है। मैं खरा उतरने में पहले कोई कमी छोड़ी है। न आगे छोड़ूगा। ये मोदी की गारंटी है।
उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आ चुका हूं। पहले ऐसा दृश्य देखने का सौभाग्य नहीं मिला। पंडाल छोटा पड़ गया। धूप में लोग खड़े हैं। धूप में तप रहे हैं, उनसे क्षमा मांगता हूं। व्यवस्था छोटी पड़ गई। आपको भरोसा देता हूं कि आपकी तपस्या बेकार नहीं जाने दूंगा। मैं ज्यादा मेहनत करके। विकास करके। प्यार से इस तपस्या को विकास के रूप में लौटाऊंगा।

उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि इंडी गठबंधन वाले अगल-अलग आंकड़े दे रहे हैं। यह गठबंधन निराशा की गर्त में डूबा है। उसे दो दिन पहले बोले और आज के बोलने का पता नहीं है।-कोई भी समझदार अपनी अमानत बर्बाद नहीं करना चाहता। सपा-कांग्रेस को पड़ने वाला वोट किसी काम का है? निअर्थक है कि नहीं? इसलिए आपका वोट उसे पड़ना चाहिए। जिसकी सरकार बनने की गारंटी है। वोट से पुण्य कार्य होना है। आप वोट नहीं डालेंगे तो आपको पुण्य मिलेगा क्या? उन्होंने लोगों का आह्रवान किया कि वे अपना वोट विकसित भारत के लिए दें। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दें।

पीएम मोदी ने कहा कि 22 जनवरी, 2024 का दिन सभी के लिए यादगार है। 22 जनवरी बोलते ही देश जयश्रीराम बोल पड़ता है। भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत का कद और सम्मान बढ़ा है। भारत वैश्विक मंच पर बोलता है तो दुनिया ध्यान से सुनती है। भारत फैसले लेता है तो दुनिया कदम बढ़ाने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि आतंक का सरपरस्त देश आंखें दिखाता था, धमकियां देता था। उनकी हैसियत अब न घर की रही, न घाट की। पाकिस्तान तो पस्त पड़ गया है।
अब उसके हमदर्द सपा, कांग्रेस भारत को डराने लगे हैं। मुझे सुनाते हैं। उन्हें मालूम नहीं 56 इंच क्या होता है। पाकिस्तान से डरो उसके पास एटम बम है। भारत को डरना चाहिए क्या? भारत में कांग्रेस की कमजोर नहीं मोदी की मजबूत सरकार है। उन्होंने कहा कि भारत किसी को डराना नहीं चाहता है। लेकिन डराने वालों मे नही है। भारत घर में घुसकर मारता है।-सपा-कांग्रेस के दोनों शहजादों की फ्लाप रिलीज से हैरान हूं। ये कहते हैं यूपी की 79 सीटें जीत जाएंगे। दिन में सपने देखने का मतलब अब समझ में आया। 4 जून को यूपी की जनता इन्हें नींद से जगाने वाली है। तब ये ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेंगे।
500 वर्षों से देश राम मंदिर का इंतजार कर रहा था। इंडी वालों को राम से परेशानी है। सपा के बड़े नेता कहते हैं राम मंदिर को बेकार है। राम मंदिर जाने वाले राम भक्त पाखंडी हैं। राम मंदिर अपवित्र हैं। ये लोग सनातन धर्म के विनाश की बातें करते हैं। इनकी आका कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस के शहजादे राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदलवाना चाहते हैं। मंदिर पर बाबरी ताला लगाना चाहते हैं। सपा है जिसने दलितों के आरक्षण का विरोध किया। संविधान को दरकिनार कर धर्म के नाम पर आरक्षण की पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस वोट जिहाद करने वालों को आरक्षण देना चाहती है। कहा कि सपा भी दलितों-पिछड़ों के खिलाफ षड़यंत्र में शामिल है। इन्हें पक्का सबक सिखाना है। उन्होंने कहा कि बस्ती ने अभी विकास का सिर्फ ट्रेलर देखा है। आगे बहुत बड़े बड़े काम करने हैं।
मंच रहे मौजूद
मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ, सांसद व लोकसभा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी, सांसद व लोकसभा प्रत्याशी जगदम्बिका पाल, सांसद व लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण कुमार निषाद, केन्द्रीय राज्य मन्त्री अनुप्रिया पटेल, कैविनेट मंत्री ओम प्रकाश, कैबिनेट मन्त्री संजय निषाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय, प्रभारी मन्त्री राकेश सचान, मन्त्री दारा सिंह चौहान , एमएलसी सुभाष यदुवंश, एमएलसी प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा त्रियम्बक त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ समीर सिंह, बस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, शीतल सिंह, प्रदेश मन्त्री महिला मोर्चा ममता पाण्डेय, राज्य मंत्री दानिश आजाद अन्सारी, राज्य मन्त्री डॉ धर्मवीर प्रजापति, विधायक पूर्व मन्त्री श्रीराम चौहान , विधायक जय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर कन्हैया पासवान, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, जिलाध्यक्ष संत कबीर नगर जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, सांसद बाबूराम निषाद, विधायक अंकुर राज तिवारी, विधायक अनिल कुमार तिवारी, विधायक श्याम धनी राही, विधायक गणेश चन्द्र चौहान, विधायक विनय वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष संत कबीर नगर बलराम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, अध्यक्ष नगर पालिका बस्ती नेहा वर्मा, रैली सह प्रभारी लोकसभा इन्चार्ज संत कबीर नगर रजनीकान्त मणि त्रिपाठी, लोकसभा प्रभारी बस्ती सेतभान राय, लोकसभा संयोजक बस्ती, केडी चौधरी, पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक महादेवा रवि सोनकर, पूर्व मन्त्री राज किशोर सिंह, पूर्व विधायक बस्ती सदर दयाराम चौधरी, लोकसभा संयोजक संत कबीर नगर राम ललित चौधरी, पूर्व सांसद अष्ष्टभुजा शुक्ल, पूर्व सांसद इन्द्रजीत मिश्र, पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश शुक्ल, क्षेत्रीय मन्त्री हरी चरन कुशवाहा, जिला प्रभारी संतकबीर नगर अजय सिंह गौतम, रैली को इंचार्ज लोकसभा प्रभारी समीर त्रिपाठी, लोकसभा संयोजक राम कुमार कुँवर, अध्यक्ष नगर पंचायत नगर नीलम सिंह, अध्यक्ष नगर पंचायत उस्का बाजार मंजू जायसवाल और अध्यक्ष नगर पंचायत हैसर रिन्कू मणि मौजूद रहे