बस्ती पालिका से सीमा खरे, नगर से नीलम सिंह, कप्तानगंज से वीरेंद्र मिश्र को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी

बस्ती पालिका से सीमा खरे, नगर से नीलम सिंह, कप्तानगंज से वीरेंद्र मिश्र को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी

उप्र भारतीय जनता पार्टी ने  बस्ती नगर पालिका परिषद से सीमा खरे को अपना उम्मीदवार बनाया। सीमा भाजपा के वरिष्ठ नेता अनूप खरे की पत्नी हैं। सीएमएस स्कूल के संचालक अनूप खरे अभाविप से लेकर भाजपा में करीब 35 वर्षों का सफर तय किया है। जातिगत समीकरणों को देखते हुए भाजपा ने पुराने कार्यकर्ता अनूप खरे की पत्नी को तरजीह दी है। इसके साथ ही भाजपा ने नगर पंचायतों के उम्मीदवारों की भी घोषणा कर दिया है। नगर बाजार नगर पंचायत से नीलम सिंह राना को उम्मीदवार बनाया है। इसकी जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने दी। नगर पालिका से भाजपा उम्मीदवार अनूप खरे आरएसएस से जुड़े रहे। 1988 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संपर्क में आए। बाद में वह जिला प्रमुख बने।  विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन का काम करने वाले अनूप खरे को जातिगत आधार पर वरीयता दिया और बस्ती नगर पालिका परिषद से उनकी पत्नी सीमा खरे को टिकट दे दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने बताया कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नगर पंचायत बनकटी में अध्यक्ष पद के लिए पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रही उर्मिला देवी को उम्मीदवार बनाया गया है। नगर पंचायत गायघाट में भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार छोटू को पार्टी ने टिकट दिया है।
महिला के आरक्षित नगर पंचायत नगर बाजार से भाजपा ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीलम सिंह राना को टिकट दिया है। राना दिनेश प्रताप सिंह की पत्नी नीलम सिंह राना पिछली बार नगर पालिका परिषद बस्ती से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ी थीं।
अनारक्षित नगर पंचायत कप्तानगंज ने भाजपा ने वरिष्ठ नेता इंजीनियर वीरेन्द्र कुमार मिश्र को टिकट दिया है। पिछले विधानसभा चुनाव में वीरेन्द्र मिश्र विधानसभा कप्तानगंज से टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी।
नगर पंचायत बभनान से भाजपा ने एक बार फिर अपने पुराने उम्मीदवार प्रबल मलानी पर दांव लगाया है। प्रबल मलानी पिछले नगर पंचायत चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के तौर पर लड़े और हार का सामना किया।
 इस बार फिर से उनका मुकाबला फिर से निवर्तमान चेयरमैन व सपा उम्मीदवा सईद खां और अन्य से होने जा रहा है।
हर्रैया नगर पंचायत से भाजपा ने पुराने कार्यकर्ता नंदलाल गुप्ता को टिकट देकर मैदान में उतारा है।

Back to top button