भाजपा प्रत्याशी श्याम सुंदर वर्मा के पक्ष विधायक अंकुर राज तिवारी ने घर घर संपर्क करके जनता से मांगा आशीर्वाद

भाजपा प्रत्याशी श्याम सुंदर वर्मा के पक्ष विधायक अंकुर राज तिवारी ने घर घर संपर्क करके जनता से मांगा आशीर्वाद

उप्र संतकबीरनगर के नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्याम सुंदर वर्मा के पक्ष में रविवार को नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 16 गोरखल में खलीलाबाद के विधायक अंकुर तिवारी, पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सदानंद पांडेय, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्रा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष बनर्जी लाल अग्रहरी, नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह, शुभम राय और प्रत्याशी श्याम सुन्दर वर्मा ने घर घर संपर्क कर जनता से आशीर्वाद मांगा। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में आम जनता पूरी तरीके से एकजुट है और कमल का फूल खिलाने का मन बना चुकी है विपक्ष आपस में ही लड़ रहा है और मुद्दा विहीन है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं जनता तक पहुंच रही हैं और उस योजना का लाभ जनता को मिला है। गुंडे माफिया पलायन कर चुके हैं या ऊपर चले गए है, उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Back to top button