भाजपा जिलाध्यक्ष पर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज
भाजपा जिलाध्यक्ष पर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज

उप्र बस्ती जिले में फेसबुक पर भाजपा जिलाध्यक्ष पर गंदा कमेंट्स करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। जिले की नगर थाना पुलिस ने स्थानीय थानाक्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी जयप्रकाश सिंह योगी पुत्र विजयी के खिलाफ जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल की तहरीर पर मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। जयप्रकाश ने भाजपा नेता के फेसबुक वाल पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी थी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। भाजपा जिला प्रमुख पर की गई टिप्पणी नागवार गुजरी। इसे खुद पार्टी जिला प्रमुख ने संज्ञान लिया और अब मानहानि की नोटिस देने का भी मन बनाया है।
इस मामले की तहकीकात कर रहे सब इंसपेक्टर शशिशेखर सिंह ने बताया कि उन्हें विवेचना मिली है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामला फेसबुक पर कमेंट करने का है। आरोपी के खिलाफ धारा 352, 504, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर जिलाध्यक्ष पर बेबुनियाद आरोप और व्यक्तिगत टिप्पणी की गई है। जिससे वे बहुत ही आहत हुए और उन्होंने विधिक तौर पर एक्शन लिया है।