9 साल की बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म, आरोपी गिरफ्तार

9 साल की बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म, आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर। जिले के एक गांव से 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोपी गांव निवासी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार रात करीब 11 बजे पता चला कि एक गांव का युवक उसी गांव की एक बालिका को बहला- फुसलाकर पोखरे की तरफ ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका की हालत गंभीर हो तो उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया।
इधर, बच्ची की तलाश में परिजन पोखरे की तरफ गए। वहां बच्ची से खून से लथपथ अचेत अवस्था में पड़ी मिली। आननफानन परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। रामपुर सीएचसी से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी युवक पंकज गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Back to top button