लखीमपुर की बेसहारा लड़की की मदद करेगा अडानी ग्रुप

 

लखीमपुर खीरी। ग्राम कंधवापुर तहसील मोहम्मदी की दिव्यांग लवली को अडानी फाउंडेशन का सहारा मिल गया है।जिले में लोकसभा चुनाव के मतदान के दिन एक न्यूज चैनल का पत्रकार वीडियो बना रहा था। तभी उक्त लड़की दिखाई पड़ी। उसने चैनल को बताया कि वह दिव्यांग है। माता पिता नही है। बाबा वृद्ध है। इस न्यूज़ को चैनल नें X पर पोस्ट कर दिया। इसे गौतम अडानी ने रिट्वीट कर दिया। अडानी कारपोरेट से एक दल आज ग्राम कंधवापुर आया। शनिवार को ग्रुप लड़की को लेकर लखनऊ जाएगा। पढाई के लिए स्कूल में दाखिला करवाएगा। अचानक घटे इस घटनाक्रम से गांव में खुशी की लहर है।

Back to top button