अश्‍लील वीडियो बनाकर महिला का किया शोषण आरोपी गिरफ्तार

अश्‍लील वीडियो बनाकर महिला का किया शोषण आरोपी गिरफ्तार

उप्र बस्‍ती जिले मे सोनहा थानाक्षेत्र में एक महिला को ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने नहाते समय विडियो बना लिया था। सोनहा पुलिस ने आरोपी सूरज के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला  ने तहरीर में बताया कि उनके घर के पीछे नल लगा है। जिसे चारों तरफ से पन्नी, कपड़े आदि से घेर रखा है, जहां घर के बच्चे और हमलोग नहाते हैं। वह नल पर नहा रही थी, आरोप है कि गांव के सूरज ने चुपके से उसका वीडियो बना लिया। करीब आठ माह पूर्व आरोपी सूरज ने उसे वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी देते हुए शारीरिक संबंध बनाया। इतना ही सोने-चांदी के जेवरात व रुपये भी धमका कर लेता रहा। बीते तीन जुलाई को सूरज ने उसका एक अभद्र वीडियो बनाकर अपनी फेसबुक आईडी से वायरल कर दिया। यह वीडियो उसके पति ने भी देखा। इसके बाद पति को सारी सच्चाई बताई और उनके साथ जाकर थाना समेत उच्चाधिकारियों को शिकायत की। थाना प्रभारी शैलेष सिंह ने बताया कि रेप, धमकाने व आईटी एक्टका केस दर्ज किया है। और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button