प्रयागराज में महिला अधिकार संगठन का चक मुंडेरा में खुला हेल्प सेंटर
![](https://roamingexpress.com/wp-content/uploads/2022/12/मउक-780x470.jpg)
प्रयागराज में महिला अधिकार संगठन ने शनिवार को चक मुंडेरा में हेल्प सेंटर खोला। संगठन की अध्यक्ष मंजू पाठक ने इस हेल्प सेंटर का शुभारंभ फीता काटकर किया। न्यू मॉडर्न पब्लिक इंटर कालेज चक मुंडेरा में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीमती श्यामकली के नेतृत्व में इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक चले इस कार्यक्रम में महिला को उनके अधिकार की रक्षा करने के साथ लड़ाई लड़ने में मदद करने को खुले नए हेल्प सेंटर की उपयोगिता बतायी गयी। इस कार्यक्रम में मनीषा सुषमा पाल जारा पिंकी अनीता शोभा ममता संध्या फरीदा प्रवीण पूनम दुबे सानू अनिता राज रेनू एवं तमाम बहने मौजूद थी।