खतरे के निशान से महज 64 सेमी दूर घाघरा, दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा जलस्तर

खतरे के निशान से महज 64 सेमी दूर घाघरा

दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा जलस्तर

बहराइच : पहाड़ों पर हो रही झमाझम बारिश से घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से महज 64 सेंटीमीटर दूर रह गया है। घाघरा नदी एल्गिन ब्रिज पर शनिवार शाम को दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है, ये किसी भी वक्त खतरे के निशान को पार कर सकती है। एहतियात के मद्देनजर नदी के किनारे बसे गांव में ग्रामीणों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार सुबह आठ बजे घाघरा नदी में शारदा बैराज से 131337 क्यूसेक, गिरजा बैराज से 115127 क्यूसेक व सरयू बैराज से 130 क्यूसेक समेत कुल 247700 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी खतरे के लाल निशान के करीब पहुंच गई है। शनिवार शाम छह बजे एल्गिन ब्रिज पर घाघरा का जलस्तर लाल निशान 106.07 मीटर के सापेक्ष 105.436 मीटर रिकार्ड किया गया। घाघरा लाल निशान की ओर बहुत तेजी से बढ रही है। जल मापक जगदीश प्रसाद ने बताया कि घाघरा नदी खतरे के निशान से 64 सेंटीमीटर दूर है। नदी का जल स्तर दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।

Back to top button