महिला अधिकार संगठन के सावन उत्सव में महिलाएं की गीत-संगीत संग मस्ती

 

प्रयागराज। सावन के पवित्र माह में रविवार को महिला अधिकार संगठन की तरफ से हरियाली तीज का भव्य आयोजन किया गया। गीत-संगीत व मेंहदी के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में तमाम महिलाओं ने हिस्सा लिया। हरे रंग की साड़ी पहनकर इस कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने सावन को लेकर गीत-संगीत के साथ झूला का भी आनंद लिया। महिला अधिकारी संगठन की अध्यक्ष मंजू पाठक ने बताया कि सावन उत्सव हरियाली तीज कार्यक्रम रविवार को 2 बजे से सत्संग भवन न्यू कैंट में प्रारंभ होने के बाद शाम छह बजे तक चलता रहा। महिला अधिकार संगठन द्वारा सभ्यता और संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए पवित्र सावन मास में इस सावन उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अनीता, मनीषा, सुषमा, भावना, पिंकी, लवली, शोभा, राजकुमारी, नीलू, अनिता राज, सत्या, अनीता सिंह, नीलम, सुधा त्रिपाठी, फरीदा जरा नजमा एवं तमाम बहनें हिस्सा लीं।

Back to top button