प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गोद लिए प्रथम गांव जयपुर के प्राइमरी स्कूल के बच्चों में दिखा चंद्रयान 3 का उत्साह

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गोद लिए प्रथम गांव स्थित जयपुर प्राथमिक विद्यालय में चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए उत्साहित बच्चे आज चंद्रयान 3 की मॉडल बनाकर चंद्रयान 3 की सफलता की कामना करते हुए आज विद्यालय में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था बच्चों की उपस्थिति शाम के वक्त 100% रही क्योंकि वह चंद्रयान 3 की लाइव लाइव टेलीकास्ट देखने के लिए उत्सुक थे बच्चों को लैपटॉप पर चंद्रयान का लाइव प्रसारण दिखाया गया जिसमें विद्यालय की प्रधान विद्यालय इंचार्ज प्रधानाध्यापिका अनीता गुप्ता एवं सहयोगी अंकित भारती ने बच्चों को लाइव प्रसारण दिखाया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गोद लिए प्रथम गांव स्थित जयपुर प्राथमिक विद्यालय में चन्द्रमा पर चन्द्रयान 3 की लैंडिंग के ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना जयापुर प्राथमिक विधालय .
स्कूल परिवार के सदस्य बुधवार को एक ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने जब भारत के चन्द्रयान मिशन 3 ने चन्द्रमा की सतह पर लैंडिंग की। इस अभूतपूर्व क्षण को लाइव देखने के लिए लेफ्टाप पर चन्द्रयान 3 की लैंडिंग के सीधे प्रसारण के इंतज़ाम किये गए थे। नियत समय पर चन्द्रयान 3 की लैंडिग होते ही विद्यार्थियों व स्कूल परिवार ने तालियां बजाकर इस ऐतिहासिक घटना के प्रति अपना उत्साह व हर्ष जाहिर किया।

Back to top button