नवागत भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा का कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

नवागत भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा का कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

उप्र बस्ती जिले में भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा का बुद्धवार को दी सीएमएस स्कूल में कार्यकर्ताओ ने स्वागत अभिनंदन किया। प्रबंधक व भाजपा नेता अनूप खरे की अगुवाई में जिलाध्यक्ष का स्वागत हुआ।

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि पहले मै कार्यकर्ता हूॅ उसके बाद जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं की समस्या मेरी व्यक्तिगत समस्या है।हमेशा पार्टी और कार्यकर्ता के हित मे कंधे से कन्धा मिलाकर खड़ा मिलूंगा। सभी कार्यकर्ताओ को संगठन की कोई न कोई जिम्मेदारी मिलेगी।
कार्यक्रम संयोजक अनूप खरे ने कहा कि पार्टी ने एक निष्ठावान कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है और हम सब मिलकर जिलाध्यक्ष के साथ पार्टी को और ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और 2024 के लोकसभा चुनाव में बस्ती में पुनः कमल खिलाएंगे। कार्यक्रम को अभिनव उपाध्याय, सुमन सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अमृत कुमार वर्मा ने भी संबो​धित किया।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व सभासद नंदकिशोर गुप्ता ने किया ।अवसर पर नगर सुनील गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भानु प्रकाश मिश्रा, जिला मंत्री अखंड प्रताप सिंह, विनय यादव ,ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार सभासद राजन ठाकुर प्रमोद गुप्ता शोभी सोनकर ,रवि पासवान अमीर चंद गुप्ता अरविंद चौधरी विकास चौधरी विष्णु शंकर वर्मा प्रमोद कनौजिया राजन कुमार गुप्ता संदीप कनौजिया अजय तिवारी सतीश बरनवाल अभिषेक राजभर शिवराज गौर अरुण पांडे अमरनाथ चौरसिया सलमान खान, रत्नाकर श्रीवास्तव मनोज श्रीवास्तव अखंड पाल कौशलेंद्र पांडे मनोज जायसवाल अवनीश सिंह आदि लोगों ने उपस्थित होकर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का माला पहनकर उनका अभिनंदन किया।

Back to top button