महिला आरक्षण बिल पास होने की ख़ुशी में भाजपा नेत्री सुनीता अग्रहरि ने बांटी मिठाइयाँ, कहा- महिलाओं के लिए यह बड़ी उपलब्धि

महिला आरक्षण बिल पास होने की ख़ुशी में भाजपा नेत्री सुनीता अग्रहरि ने बांटी मिठाइयाँ, कहा- महिलाओं के लिए यह बड़ी उपलब्धि

संतकबीर नगर : महिला आरक्षण बिल को लोकसभा एवं राज्यसभा में बहुमत से पास होने पर भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि के नेतृत्व में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आभार प्रकट किया है। उन्होने कहा कि महिलाओं के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। भाजपा नेत्र सुनीता अग्रहरि ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की कम संख्या थी, लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित बिल पास करके महिलाओं का मान और सम्मान बढ़ाया है। उन्होने कहा कि पिछली सरकारों ने इस बिल को ठंडे बस्ते में डाला था, संसद में इसपर सहमति नहीं बन पाई थी। भाजपा की सरकार में इस बिल के पास होने से देश की आधी आबादी के उत्थान में बड़ा बदलाव नजर आएगा। अब तक महिलाएं दूसरों के रहमों करम पर अपने अधिकार तक पहुंच पाती थी। लेकिन अब महिलाएं आरक्षण के माध्यम से हर उस जगह पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी जहां की वह हकदार होगी। महिलाओं को मिले इस अधिकार से देश के विभिन्न पदों पर महिलाएं भी अपना परचम लहराएंगी। भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि ने सनातन धर्म पर हो रहे विवाद एवं टिप्पणी करने वालों को तुच्छ मानसिकता एवं रोगी बताया है, उन्होंने कहा कि कहा कि सनातन धर्म अजर, अमर और शाश्वस्त है। कुछ लोग अपने वोट बैंकिंग के लिए इस तरह के बयान बाजी कर रहे हैं जो ठीक नहीं है। इस मौके पर शिखा अग्रहरि, शशि वर्मा, विमला सिंह, मीरा यादव, शकुंतला यादव सहित अनेक महिलाएं मौजूद रही।

Back to top button