सनातन धर्म संस्था की ओर से निकली भव्य शोभा यात्रा
सनातन धर्म संस्था की ओर से निकली भव्य शोभा यात्रा

उप्र बस्ती जिले में सनातन धर्म संस्था की ओर से रविवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी । जिसमें श्रद्धालु की भीड़ उमड़ पड़ी। 26 सितंबर से 4 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले श्री रामलीला महोत्सव को लेकर निकली शोभा यात्रा में महिलाएं, पुरूष संग बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हुए। सनातनी धर्मध्वज के साथ निकली शोभा यात्रा में श्रीराम चरित मानस की चौपाइयों की गूंज होती रही।
शोभा यात्रा श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज परिसर से निकली। सनातन धर्म संस्था की अगुवाई में दिन में करीब दो बजे मानस की चौपाइयों की गूंज में शोभायात्रा निकाली गई। आयोजन समिति के कैलाशनाथ दुबे, अखिलेश दुबे, आशीष शुक्ला, पंकज त्रिपाठी, अनुराग शुक्ल, कर्नल केसी मिश्र, ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अशोक शुक्ल, लल्लू पांडेय, गोपेश्वर त्रिपाठी, सहदेव दूबे, सडाना वशिष्ठी आदि लोग यात्रा की अगुवाई कर रहे थे। आयोजन समिति ने प्रभु श्रीराम के चरित्र का बखान करते हुए आमजन को श्री रामलीला महोत्सव में 26 सितंबर से पहुंचने का आमंत्रण दिया गया। अमहट घाट स्थित शिवमंदिर पर आरती के साथ शोभा यात्रा का समापन हुआ।