शिक्षक दिवस पर बस्ती जिले के शिव प्रसाद को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

शिक्षक दिवस पर बस्ती जिले के शिव प्रसाद को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

उप्र राज्य सरकार ने वर्ष 2022 के लिए राज्य शिक्षक पुरस्कार की घोषणा कर दी है। इसके तहत प्रदेश के प्रत्येक जिले से एक उत्कृष्ट शिक्षक को राज्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस संबंध में बुधवार को बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने प्रदेश के सभी जिलों से एक शिक्षक अथवा शिक्षिका के नामों की सूची जारी कर दी। बस्ती जिले में कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर सदर के शिव प्रसाद को राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। जिन्हें शिक्षक दिवस पांच सितम्बर को पुरस्कृत किया जाएगा। राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए 75 जिलों के 75 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के नामों को अनुमोदन प्रदान की।

सदर ब्लॉक के परसा जागीर गांव में स्थित कंपोजिटव परिषदीय विद्यालय एक ऐसा विद्यालय है जो निजी स्कूलों को कड़ी टक्कर दे रहा है। इस विद्यालय में आडियो-वीडियो के माध्यम से पढ़ाई होती है। इसके अलावा खेल, संगीत भी बच्चों को सिखाया जाता है। विद्यालय को स्मार्ट क्लास बनाया गया है

आधुनिक संसाधनों से लैस कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर सदर
एक ओर जहां परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कम होने को लेकर शिक्षकों की ओर से आधुनिक संसाधनों का रोना रोते है। वहीं, परसा जागीर गांव में स्थित कंपोजिटव विद्यालय क्षेत्र आधुनिक संसाधनों से लैस है। यहां प्रधानाध्यापक सहित शिक्षकों के सेवाभाव से विद्यालय को स्मार्ट बना दिया है। शिक्षकों के हमेशा अपग्रेड रहने से यहां अभिभावकों का निजी स्कूलों की अपेक्षा इस सरकारी विद्यालय में एडमिशन कराना चाहते है। विद्यालय में लगभग छह सौ अ​धिक बच्चों का नामांकन है। प्रधानाध्यापक डॉ.शिव प्रसाद न ने बताया कि जब उन्होंने 2005-06 में कार्यभार ग्रहण की तब यहां महज 67 बच्चे थे। स्वयं शिक्षकों तथा विद्यालय प्रबंध समिति के आपसी सहयोग से छात्र संख्या प्रतिवर्ष बढ़ रही है। विद्यालय के सभी कमरों में टाईल्स लगा है। परिसर में पर्यावरण संरक्षण के लिए 125 प्रजाति के जैविक पौधे का रोपण किया गया है। सभी बच्चों को बैठने के लिए कुर्सी बेंच उपलब्ध है। बच्चों को पढ़ने के लिए पुस्तकालय भी बनाया गया है। विद्यालय में स्मार्ट क्लास भी है।

Back to top button