नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

उप्र बस्ती जिले में लखनऊ नगर निगम में नौकरी लगवाने के बहाने बेरोजगारों से 40 लाख रुपये ठग लेने वाले जालसाज को वाल्टरगंज पुलिस ने स्वाट टीम के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। उसने अपने गिरोह के साथ मिलकर आठ बेरोजगारों से छह से आठ हजार रुपये तक प्रति व्यक्ति लिया था। 45 दिन की ट्रेनिंग दिलाकर उन्हें फर्जी नियुक्तिपत्र भी दे दिया था। तीन जून 2002 को केस दर्ज कराया गया था।बता दें कि वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के दौलतपुर निवासी चंद्रभान ने तहरीर दिया था कि उनका बेटा बेरोजगार है। 21 नवंबर 2022 को इसी थाने के औसापुर निवासी विजय कुमार, मनोज आदि मिले। उन लोगों ने कहा कि उनका प्रदेश सरकार में काफी जान पहचान है। पैसा खर्च करो तो तुम्हारे लड़के को लखनऊ नगर निगम में नौकरी दिलवा देंगे। दोनोें की बात पर विश्वास करके पांच लाख रुपये दे दिया। बाद में डेढ़ लाख रुपये और लिए। काफी समय बीतने के बावजूद नौकरी नहीं मिली तो वह पता लगाने लगा। पता चला कि विजय कुमार, मनोज, गौरव मणि, शशांक श्रीवास्तव, अमित यादव आदि गिरोह बनाकर बरोजगारों को ठगने का काम करते हैं। इन लोगों ने आठ लोगों से करीब 40 लाख रुपये ले रखा है। वह लोग लखनऊ में 45 दिन की फर्जी ट्रेनिंग भी दिलाते हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। शनिवार को मुख्य आरोपी विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

Back to top button