महिला का सिर कुचलकर हत्या झाड़ियों में मिला शव
महिला का सिर कुचलकर हत्या झाड़ियों में मिला शव
![](https://roamingexpress.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20221124_214030-6.jpg)
उप्र बस्ती जिले में कोतवाली क्षेत्र के भदेश्वरनाथ गांव निवासी 35 वर्षीय महिला की सिर पर किसी भारी चीज से मार कर हत्या कर दी गई। उसका अर्धनग्न शव गांव से पूरब झाड़ियों में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार भदेश्वर नाथ निवासी शैलेश कुमार गिरी मुंबई रहते हैं। उनके तीन बेटों में बड़ा बेटा भी पिता के साथ मुंबई में ही रहता है। जबकि दूसरा बेटा नोएडा रहकर कोई काम करता है। घर पर उनकी पत्नी सरिता 14 वर्षीय बेटे के साथ रहती थीं। शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे शिवम घर में अपनी मां को ढूंढने लगा मगर वह कहीं नहीं मिली। काफी देर तक आसपास खोजने के बाद वह गांव में स्थित शिव मंदिर से पूरब छोटे मंदिर को जाने वाले रास्ते पर ढूंढते गया तो झाड़ियों के पास मां की चप्पल देख चिल्लाने लगा। तब तक कुछ और लोग पहुंच गए। पास की एक झाड़ी में उसने अपनी मां का शव पड़ा देखा। मौके पर सीओ सिटी आलोक प्रसाद, कोतवाल शशांक शेखर राय फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि महिला के साथ जोर जबरदस्ती भी की गई है। देर रात मौके पर एसपी आशीष श्रीवास्तव भी पहुंचे कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है।