गोरखपुर दंगे के मुख्य आरोपित शमीम को उम्रकैद

गोरखपुर दंगे के मुख्य आरोपित शमीम को उम्रकैद
शमीम और उसके पिता ने की थी युवक की हत्या,16 वर्ष बाद सजा
गोरखपुर। गोरखपुर में 2007 में हुए दंगे के मुख्य आरोपित मो. शमीम को आजीवन कारावास की सजा सुनवाई गई है। अपर सत्र न्यायाधीश पंकज श्रीवास्तव ने राजकुमार अग्रहरि हत्याकांड में शमीम को दोषी पाए जाने पर उसे यह सजा दी है। राजकुमार की हत्या के बाद ही दंगा भड़का था।
इस मामले में शमीम के पिता शफीउल्लाह को पहले ही उम्रकैद हो गई थी। शमीम तब फरार था। उसे 16 साल बाद बीते 17 सितम्बर में कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जिसके बाद अब उसे सजा सुनाई गई है। उम्र कैद संग13 हजार पांच सौ रुपये का अर्थदंड भी लगा है। अर्थदंड न देने पर अभियुक्त को एक साल तीन माह 15 दिन का कारावास अलग से भुगतना होगा।
हत्या के बाद गोरखपुर में भड़का था दंगा राजकुमार की हत्या की खबर के बाद तनाव फैल गया। गोरखपुर में दंगा भड़कने की वजह यही हत्या बनी। राजकुमार के पिता राजेंद्र ने मोहम्मद शमीम, उसके पिता व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था। हत्या के आरोप में शमीम को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।