गन्ने के खेत में किशोरी से दुष्कर्म,जान से मारने की धमकी

गन्ने के खेत में किशोरी से दुष्कर्म,जान से मारने की धमकी

उप्र बस्ती जिले के कलवारी थानाक्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के ही आरोपी ने उसे धमकी दिया कि किसी को यह बात बताएगी तो जान से मार देगा। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है।पुलिस को दिये तहरीर में पीड़िता के पिता ने लिखा है कि बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे वह गांव के पास के बाग के बगल में गन्ने के खेत में जरूरी काम से गई थी। इस दौरान गांव का ही रहने वाला शफीक उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में केस पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Back to top button