होटल के बाथरूम में गिरकर ताइवान निवासी विदेशी महिला तीर्थयात्री की मौत

होटल के बाथरूम में गिरकर ताइवान निवासी विदेशी महिला तीर्थयात्री की मौत

श्रावस्ती : ताइवान की रहने वाली विदेशी महिला की एक होटल में बाथरूम मे गिर गई। पति ने होटल के कर्मचारियों के मदद से महिला को निकाल कर सीएचसी इकौना में लाकर भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने विदेशी महिला को मृत्यु घोषित कर दिया। चिकित्सक ने घटना की सूचना थाना में लिखित रुप से दी। मृतक के शव को बलरामपुर कोतवाली देहात पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। श्रावस्ती पर्यटन के लिए आई ताइवान की महिला 83 सदस्यों की टीम के साथ गुरुवार की रात पवन होटल घुघुलपुर में आयी थी। होटल मैनेजर असद खान ने बताया कि दिल्ली से टीम गुरुवार की रात 83 सदस्यों की टीम पवन होटल में पहुंची थी। शुक्रवार को सुबह भोजन करने के बाद ताइवान की विदेशी महिला फ्यू यू चू फियू पुत्र हंन हंग रे सेन एन यू-19 छुंग जंग स्ट्रीट -2 ताईपे ताइवान के साथ कमरा नंबर 104 में रुकी हुई थी। महिला खाना खाने के बाद शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे बाथरूम करने के लिए गई हुई थी। उसके बाद वह बाहर नहीं निकली। कुछ देर बीतने के बाद उसके पति हंन हंग रेसेन ने मैनेजर से मास्टर चाबी से बाथरूम खोला गया। जिसमें वह बेहोशी हालत में बाथरुम में पड़ी हुई थी। गाइड ने परिजनों की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया। चिकित्सक ने विदेशी महिला को मृत्यु घोषित कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक इकौना ने बलरामपुर जिले के देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह को घटना से अवगत कराया। बलरामपुर देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में पहुंचकर ताइवान देश की विदेशी महिला के शव को कब्जे में लेकर बलरामपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Back to top button