भगवान घनश्याम की जन्म स्थली छपिया धाम मे अन्नकूट दर्शन छप्पन भोग महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

 

भगवान घनश्याम की जन्म स्थली छपिया धाम मे अन्नकूट दर्शन छप्पन भोग महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

गोंडा।भगवान घनश्याम महराज की जन्मस्थली स्वामिनारायण मंदिर छपिया धाम में अन्नकूट दर्शन छप्पन भोग महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह में गुजरात के और क्षेत्रीय हरिभक्तों ने बढ चढ कर हिस्सा लिया।मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। भजन कीर्तन और जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय  हो गया। जन्म स्थली पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।भक्तों ने पवित्र नारायण सरोवर में स्नान किया। महंत स्वामी देव प्रकाश स्वामी, गुरु जगत प्रकाश स्वामी और कोठरी विष्णु स्वामी ने साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान का महा अभिषेक कराया।निज मंदिर,जन्म स्थान का नूतन मंदिर में भगवान काअन्नकूट दर्शन और छप्पन भोग लगाया गया।मंदिर के महंत देव स्वामी के साथ मुख्य यजमान त्रिकम भाई गजरा जीवराज भाई अहमदाबाद लखमोस भाई मवजी भाई ने पूजन कराया। हरिभक्तों ने स्वंय विभिन्न फलों सब्जी,साटा, मैसू, लड्डू, पेडा, जलेबी, घारी, बर्फी, नमकीनऔर अन्य पकवान बना कर भगवान का भोग लगाया।अने भक्तगणों ने दर्शन किया।सैकड़ों की संख्या भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।प्रसाद वितरित किया गया। गुरू जगत प्रकाश, देव स्वामी, विष्णु स्वामी,  भक्ति केशव स्वामी,हरि दर्शन स्वामी,भक्ति स्वामी,सागर भगत, अयोध्या भाई, फूल चन्द्र सहित हजारो की संख्या में श्रंधालूओ ने मन्दिर में दर्शन पूजन कर छपिया धाम की महिमा की गुणगान स्वामीनारायण के नाम जप से गुंजायमान हुआ धरती से आसमान।

Back to top button