NPS के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा BMS का विशाल धरना प्रदर्शन – विकास केशरी

NPS के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा BMS का विशाल धरना प्रदर्शन – विकास केशरी

न्यू पेंशन स्कीम के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा भारतीय मजदूर संघ का विशाल धरना प्रदर्शन रैली – विकास केशरी

वाराणसी।

22 नवंबर को पुरानी पेंशन योजना पुनः लागू करने की मांग को लेकर भारतीय मजदूर संघ, सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ भारतीय रेलवे मजदूर संघ और पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के तत्वाधान में दिल्ली जंतर मंतर पर विशाल धरना प्रदर्शन रैली का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम के बीच केन्द्रीय वित्त मंत्री, भारत सरकार श्रीमती निर्मला सीतारमन जी ने भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल को पुरानी पेंशन व्यवस्था पर चर्चा हेतु आमंत्रित किया।

वार्ता में भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय राष्ट्रीय महामंत्री श्री रविन्द्र हिमते, सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री साधु सिंह, अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री बी सुरेंद्रन, भारतीय रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री श्री मंगेश देशपांडे एवं कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी गण ने शामिल हुए।

धरना प्रदर्शन में शामिल पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ, वाराणसी के संगठन मंत्री विकास केशरी ने कहा कि यह विशाल धरना प्रदर्शन रैली न्यू पेंशन स्कीम के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा।

उन्होंने वर्तमान मान्यता प्राप्त यूनियनों एवं फेडरेशनों पर आरोप लगाते हुए बताया कि सरकार के साथ मिलकर न्यू पेंशन स्कीम लागू कराने वाले और सरकार में ट्रस्टी बने यूनियन सभी रेल कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दिलाने के नाम पर हड़ताल हेतु “गुप्त मतदान” का ढोंग कर रही हैं।
भारतीय मजदूर संघ ने दिल्ली जंतर मंतर पर विशाल धरना प्रदर्शन रैली के लिए जो तिथि तय किया था, वर्तमान यूनियनों ने उस कार्यक्रम को असफल बनाने के गलत मंशा से उसी तिथि को “गुप्त मतदान” कराना तय किया।

धरना प्रदर्शन में कर्मचारियों को शामिल होने से रोकने वालो को हमारे रेलकर्मी साथियों ने 50 हज़ार से ज़्यादा संख्या में दिल्ली पहुंचकर करारा जवाब दिया हैं। जिसका परिणाम है कि माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन जी को पूरानी पेंशन योजना पर विचार हेतू हमारे प्रतिनिधि मंडल को आमंत्रण भेजना पड़ा।

वाराणसी मंडल से भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख काशी क्षेत्र राकेश पाण्डेय, पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के मंडल मंत्री हरि नारायण शर्मा, संतोष राजभर, अवतांश यादव, यशवंत यादव, अयोध्या गुप्ता, फिरोज़ आलम, रंजीत कुमार, अखिलेश राय आदि कई अन्य कार्यकर्त्ता धरना प्रदर्शन रैली में सम्मिलित हुए।

Back to top button