असम में करोड़ो के गांजा के साथ पांच गिरफ्तार

असम में दो अलग-अलग अभियानों में लगभग 2,650 किलोग्राम गांजा जब्त करने के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुवाहाटी पुलिस ने रात को मेघालय से आ रहे एक तेल टैंकर को रोका और 2,640 किलोग्राम प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किया। पुलिस ने इस कार्रवाई में पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है। एक पुलिस अफसर ने जानकारी देते हुए बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर दो अलग – अलग कार्रवाई में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने बीती रात मेघालय से आ रहे एक तेल टैंकर की तलाशी ली और 2,640 किलोग्राम बैन नशीला पदार्थ जब्त किया है। 5 लोग गिरफ्तार: गुवाहाटी पुलिस कमिश्नर दिगंता बराह ने बताया, ‘तेल टैंकर के अंदर 134 पैकेटों में कुल 2,640 किलोग्राम गांजा पाया गया। उन्होंने आगे बताया कि दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।’ वहीं दूसरे आपरेशन में पुलिस ने बराक घाटी के करीमगंज से 8.8 किलोग्राम गांजा जब्त किया है और इसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा सरमा ने भी पुलिस की सराहन की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘बीती रात को एक एंटी ड्रग आपरेशन में गुवाहटी पुलिस ने पड़ोसी राज्य से आ रहे एक तेल टैंकर को रोक और सिक्रेट चेंबर से 134 पैकेट में छुपाए गए 2,640 किलो गांजा को जब्त किया है। इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।’ बधाई हो असम पुलिस’। रिपोर्ट अशोक झा

Back to top button