विकसित भारत संकल्प यात्रा और जन संवाद से रूबरु होंगे भाजपा के केंद्रीय मंत्री व सांसद

सिलीगुड़ी: विकसित भारत संकल्प यात्रा और जन संवाद के माध्यम से सोमवार को केंद्रीय बाल विकास मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्र भाई और सांसद सह भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव राजू बिष्ट सिलीगुडी पहुंच रहे है। कार्यक्रम पार्टी कार्यालय और शिल्पांचल भवन में होगा। क्षेत्रीय हीमोपैथी रिसर्च सेंटर का आधार शिला रखा जायेगा। सिलीगुड़ी में भाजपा बड़ी संख्या में अपने साथ लोगों को जोड़ने का काम करेंगी। भाजपा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के लिए केंद्रीय बाल विकास राज्य मंत्री, डॉ. मुंजपारा महेंद्र भाई भाजपा कार्यालय पहुचेंगे और वहा वह विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्प दिलाएंगे। बताया जाएगा की
देश के प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाना और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के करीब लाने का साहसिक संकल्प लेना है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत शिविरों का आयोजन कर शहरी व ग्रामीणों को विकसित भारत बनाने का संकल्प की शपथ दिलाने तथा ग्रामीणों को आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय ,पीएम आवास, पीएम उज्जवला, पीएम विश्वकर्मा, किसान सम्मान निधि,किसान क्रेडिट कार्ड,पोषण योजना,जल जीवन मिशन,नैनो उर्वरक सहीत सत्रह योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। गांव के गरीब से शहर की झुग्गी-झोपड़ी तक योजनाएं पहुंचाने के लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्धता जताते हुए गारंटी दी जाएगी की जो रह गए हैं, उन्हें भी भविष्य में योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने विभिन्न योजनाओं का लाभ ले चुके लाभार्थियों का आव्हान करेंगे कि एंबेसडर बनकर दूसरों को भी बताएं कि उन्हें योजनाओं का फायदा किस तरह मिला है।विकसित भारत के संकल्प के साथ मोदी की गारंटी वाली गाड़ी देश के कोने-कोने में पहुंच रही है। एक माह में यह यात्रा हजारों गांवों के साथ डेढ़ हजार शहरों में भी पहुंची है। इनमें छोटे शहर और कस्बे भी हैं। राज्य सरकारें विकसित भारत संकल्प यात्रा का अपने-अपने राज्यों में विस्तार करने का आह्वान किया जाएगा। रिपोर्ट अशोक झा

Back to top button