श्रीराम दर्शन के लिए पूजित अक्षत घर-घर पहुंच कर दे रहे हैं निमंत्रण

सिलीगुड़ी: श्रीराम दर्शन के लिए घरों-घरों में जाकर अक्षत निमंत्रण महा अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 1 जनवरी से पूरे देशभर में कर दी गई है ताकि 22 जनवरी से पहले ये आमंत्रण लोगों के घर तक पहुंचाया जा सके और इस भव्य आयोजन की सूचना उन्हें दी जा सके। पूजित अक्षत घर-घर पहुंच कर दे रहे हैं निमंत्रण: नक्सलबाड़ी राम जन्मभूमि अयोध्या से आए हुए पूजित अक्षत विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में कार्यकर्ता घर-घर जाकर पोष शुक्लपक्ष द्वादशी 22 जनवरी को भव्य रूप से मनाने के लिए निमंत्रण दे रहे हैं साथ ही 22 जनवरी के दिन अपने घर को दीप माला से सजाकर दीपावली का पर्व मनाना शाम की राम आरती के लिए आसपास के मंदिरों में सजाकर करना अपने गांव को ही अयोध्या नगरी मानकर गांव की साज सज्जा करना आदि का कार्यकर्ता आग्रह कर रहे हैं। अक्षत के साथ-साथ भगवान राम के बन रहे भव्य मंदिर का संघर्ष तथा वर्तमान के कार्य की जानकारी पत्रक का व श्री राम म॔दिर की छवि प्रत्येक घर-घर पहुंच रहे हैं। आज इसी कड़ी में नगर की सबसे वरिष्ठ माता जी जिनकी उम्र लगभग 105 साल उनको भी निमंत्रण दिया तो उनके चेहरे पर अद्भुत खुशी झलक रही थी इस अभियान में मंगलू राय, पिंकी कर ,रीता दास, शांति गुप्ता,आशीष पाल, भीखपुरी गोस्वामी, मिलन शर्मा सहित अनेक युवा व बहने घर घर जाकर निमंत्रण दे रही है। चलिए जानते हैं इस अभियान के बारे में कुछ जरूरी जानकारियां।इन व्यक्तियों द्वारा किया जा रहा है अक्षत निमंत्रन रामलाल की प्राण प्रतिक्षण के लिए हर कोई उत्सुक है। इसलिए संघ और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को इसका कार्य सौंपा गया है। इसके लिए अलग-अलग टोलियां तैयार की गई हैं जो घर-घर जाकर इन पुजित अक्षत को अलग-अलग राज्यों, जिलों और कस्बे के घरों में बांटे जाएंगे। इसके साथ प्रभु राम के नए मंदिर का चित्र भी साथ में दिया जाएगा। आपको बता दें कि इसमें मंदिर के निर्माण से जुड़ी जानकारी दी गई है, जिसे आप पढ़ सकते हैं और सभी चीजें के बारे में जान सकते हैं।इसके जरिए लोगों को मंदिरों में किया जाएगा एकत्रित: इस अभियान को चलाने का मुख्य कारण है लोगों को 22 जनवरी के दिन मंदिरों में आने का बुलावा देने का। ऐसा इसलिए (राम मंदिर का निर्माण) ताकि कोई भी इस दिन भगवान राम के दर्शन करने से वंचित न रहे। इसलिए जो लोग अयोध्या नहीं पहुंच पाएंगे वो अपने आसपास के मंदिर में जाकर भजन कीर्तन करेंगे साथ ही रामलाल के आने की खुशियां मनाएंगे। इसके लिए मंदिरों में भी तैयारियां शुरू कर दी गई है ताकि लोग इस दिन की खुशियों को सबके साथ मना सके। 22 जनवरी को मंदिर में होगी प्राण प्रतिष्ठत: आपको बता दें कि अयोध्या के राम मंदिर में भव्य आयोजन और पूजा अर्चना के बाद भगवान राम को विराजमान किया (रामटेक मंदिर) जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री से लेकर और भी कई सारी बड़ी हस्तियां शामिल होंगे। जिन्हें इसका खास आमंत्रण दिया गया है। उन लोगों को भी इस आयोजन का आमंत्रण दिया गया है, जो राम मंदिर के निर्माण की लड़ाई में डटकर खड़े रहे। रिपोर्ट अशोक झा

Back to top button