सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की गाड़ी पर हमला, दो गिरफ्तार

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की गाड़ी पर हमला, दो गिरफ्तार

कौशाम्बी: सपा नेता स्वामी प्रसाद रविवार को मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय के पास आयोजित बौद्ध सम्मेलन में शिरकत करने कौशाम्बी आ रहे थे। जिसकी भनक लगने पर सुबह से ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता गिरसा चौराहे के पास एकत्र होने लगे। लेकिन ऐन वक्त सपा नेता के रास्ते बदलने की जानकारी हुई तो कार्यकर्ता करन चौराहा पहुंच गए। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को काले झंडे दिखाए गए।
करीब दो बजे सपा नेता का काफिला जाते देख हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ला व वेद पांडेय की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हिंदूवादी लोगों ने काफिले को नहीं इन लोगों ने काली स्याही और जूते फेंक कर अपना विरोध दर्ज कराया।सपा नेता का नाम लेकर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। घंटे की मसक्कत के बाद पुलिस रोकने में सफल रही।

पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पकड़ने की कोशिश की। इस पर विरोध कर रहे कार्यकर्ता भाग खड़े हुए। पुलिस ने दो युवकों को दौड़ा कर पकड़ लिया। जिलाध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ला का कहना है कि सपा नेता द्वारा हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से कार्यकर्ता बेहद नाराज हैं। इसीलिए जनपद आगमन पर स्वामी प्रसाद का विरोध किया गया।
————-
सीओ सिटी अभिषेक सिंह ने कहा कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का मंझनपुर स्थित सपा कार्यालय के पास बौद्ध सम्मेलन में शिरकत करने का कार्यक्रम था। इस दौरान कुछ हिंदूवादी संगठनों ने उनके कार्य के सामने आकर काले झंडे दिखाए हैं। आरोपी युवकों को हिरासत में लिया गया है। अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है। –

Back to top button