नारी शक्ति का वंदन, राजनीति से इतर क्षेत्रों में भी महिलाओं की बढ़े भागीदारी-जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र

नारी शक्ति का वंदन, राजनीति से इतर क्षेत्रों में भी महिलाओं की बढ़े भागीदारी-जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र

उप्र बस्ती जिले में नारी शक्ति को सम्मान और सामाजिक, राजनैतिक और राजकीय सेवाओं में भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए जागरूकता अभियान शक्ति वंदन का आयोजन किया गया। इसके तहत मंगलवार को कप्तानगंज में स्वयं सहायता समूह की सदस्यों के साथ चाय पर चर्चा कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनैतिक उत्थान के लिए लगातार काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री का लक्ष्य है एक साल में तीन करोड़ महिलाएं लखपति बनें। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भोला निषाद ने भी कहा कि डबल इंजन की सरकार महिलाओं के सम्मान और उत्थान के लिए तत्पर है। इस दौरान राजेश त्रिपाठी, गजेंद्र मणि त्रिपाठी, मोहन गुप्ता, मनोज ओझा, रवि तिवारी, आशित

Back to top button