यूपी में सपा और कांग्रेस के गठबंधन का ऐलान, देखें लिस्ट कांग्रेस कहां- कहां से लड़ेगी

सपा और कांग्रेस के गठबंधन का ऐलान लखनऊ। कांग्रेस से अविनाश पांडेय, अजय राय और सपा से नरेश उत्तम, राजेंद्र चौधरी ने प्रेसवार्ता में गठबंधन का ऐलान किया। अविनाश पांडेय: संवाद के लिए कमेटी बनी थी। चर्चा हुई कि कैसे साथ बीजेपी का मुकाबला करें। खुशी है कि यूपी में आपसी समन्वय से फैसला लिया गया कि कांग्रेस 17 सीट पर लड़ेगी। बाकी 63 दलों पर सपा सहित अन्य इंडिया के सहयोगी दल लड़ेंगे। राजेंद्र चौधरी: हम लखनऊ में आपसे बात कर रहे हैं लेकिन भारत को बचाने का संदेश पूरे देश में जा रहा है। अखिलेश यादव जी बार बार कहा है कि 2014 में यूपी से ही बीजेपी सत्ता में आई थी और 2024 में यूपी से ही सत्ता से बाहर जाएगी। अविनाश पांडेय: राहुल गांधी की यात्रा का गटबंधन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। प्रियंका गांधी ने भी सकारात्मक भूमिका निभाई है। नरेश उत्तम, प्रदेश अध्यक्ष सपा : अखिलेश जी और खरगे जी का धन्यवाद, उचित समय पर गठबंधन का स्वरूप सामने आया है। अखिलेश जी, खरगे ने अच्छा उदाहरण पेश किया है कि कोई लोकतंत्र को कमजोर करेगा तो हम डट कर मुकाबला करेंगे। 63 पर सपा उतारेगी। मध्य प्रदेश में खजुराहो की सीट पर भी सपा उम्मीदवार उतारेगी। इसके लिए कांग्रेस से सहमति ली गई है। इन पर कांग्रेस लड़ेगी- रायबरेली, अमेठी, कानपुर, फतेहपुर सीकरी, बासगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी, देवरिया।

Back to top button