गजल गायक पंकज उधास का निधन
गजल गायक पंकज उधास का निधन

गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। पंकज लंबी बीमारी से जूझ रहे रहे थे।पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने सिंगर की मौत की खबर शेयर की है। पोस्ट में उन्होंने लिखा- बहुत दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है ,कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। पंकज किस बीमारी से जूझ रहे थे
पंकज उधास की मौत सोमवार सुबह 11 बजे मुंबई में हुई। पिछले कुछ समय से वे मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थे। इसी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. जानकारी के मुताबिक पंकज उधास को कुछ महीने पहले कैंसर डिटेक्ट हुआ था ।और वो पिछले कुछ महीने से किसी से मिल नहीं रहे थे. उनका अंतिम संस्कार कल मुंबई में किया जाएगा।